October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

श्री बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में अमीनो एसिड पर संगोष्ठी आयोजित

फर्रुखाबाद:- श्री बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में फ्रेसेनियस काबी कंपनी द्वारा एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में कंपनी की ओर से डॉ. सुनील होन्कोलोस (एमबीबीएस, एमडी) ने अमीनो एसिड पर विस्तृत पाठ्यक्रम प्रस्तुत किया।
अपने व्याख्यान में डॉ. होन्कोलोस ने अमीनो एसिड के शरीर में महत्व, उनकी भूमिका और कमी से उत्पन्न होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने अमीनो एसिड की पूर्ति के उपायों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अमीनो एसिड के वैज्ञानिक और चिकित्सीय महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. मंजूनाथ एनएस ने की।इस अवसर पर पीजी के छात्र, प्रशिक्षु, नर्सिंग स्टाफ और अन्य मेडिकल विशेषज्ञ उपस्थित रहे। संगोष्ठी का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम जानकारी साझा करना और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना था।

Related posts

बाल विकास परियोजना अधिकारी का सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन

admin

साहब मुझे बचाओ मेरी पत्नी मुझे बेलन से मारती है’

admin

अग्नि कांड में गोदाम में रखीं तम्बाकू भरी बोरियां जलकर हुईं राख – लाखों का नुकशान

admin

Leave a Comment