September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

खून से लथपथ मजदूर का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। उड़ीसा प्रांत के मजदूर का खून से लतपथ शव पुवाल के ढेर में ढके होने की सूचना मिली इल पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आपको बताते चलें क्षेत्र के ग्राम दादौर स्थित चंदेल ब्रिक फील्ड पर उड़ीसा के दर्जनों मजदूर काम करते हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, भट्टे के निकट स्थित ग्राम कांप फतेउल्लापुर के एक खेत मे सभी मजदूर झोपड़ी बनाकर परिवार सहित रहकर ईट पथाई का कार्य करते हैं। मजदूरों ने बताया कि बीते बुधवार को सभी लोग ग्राम ददौरा मे मेला देखने गए थे। इस दौरान देर शाम सभी निवास स्थान पर वापस आ गए। लेकिन देर रात तक जब छोटू व प्रत्यूष नही आए, तो उनकी खोजबीन शुरू की गयी। इस दौरान पास के एक बाग में लगे पुआल के ढेर में एक शव देखा गया।

शव को कब्जे में लेकर पूछताछ

ऐसे में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की तो मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रत्यूष पुत्र बेलार निवासी ग्राम मांडो सीली वार्ड नंबर एक खटियार रोड थाना व जिला नुआपड़ा उड़ीसा के रूप में हुई है। जो ईट भट्टा पर कार्य करता था।

हत्या कर शव फेके जाने की आशंका

जानकारी के मुताबिक, मजदूरों का कहना है कि प्रत्यूष अकेले रहता था साथ मेला देखने वह भी गया था जिसकी लाश मिली है और शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। बता दें कि मजदूरों ने हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर साथ मे कार्य करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया गाँव के नरेंद्र ने तहरीर दी है । इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं इस मामले से इलाके में हड़कंप मच गया।

Related posts

कानपुर में जर्जर मकान ढहा, 4 लोग दबे:मलबे की चपेट में आए ;

Bhaskarnews

89.08 लाख रुपये से होगा कन्हैया लाल मंदिर का कायाकल्प

admin

बच्चों को विद्यालय भेजना हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी: भाजपा जिलाध्यक्ष

admin

Leave a Comment