October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

खौलते दूध से झुलसी महिला – हालत गंभीर

खौलते दूध से झुलसी महिला – हालत गंभीर
– घटना के पीछे महिला उत्पीडन है या फिर कुछ और बात – परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं
भास्कर न्यूज :
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
आपसी सामंजस्य की कमी के चलते परिवारों में बिखराव बढ़ता जा रहा है । संभवतः इसीलिए अब संयुक्त परिवार लगातार बिखर कर अलग होते जा रहे हैं । भले ही यह सब खुले विचारों के साथ अपने हिसाब से जीवन जीने की शैली के कारण हो रहा हो । परन्तु परिवार में मुखिया ने निर्देशन में रहना अब नई पीढ़ी को अच्छा नहीं लग रहा है । तो सभी की राहें जुदा होना स्वाभाविक व्यवहार में बदल रहीं हैं । जैसे अन्य कारणों से आधुनिक दौर में पारिवारिक कलह बढ़ रही है । ऐशी स्थितियों के साथ ही महिला उत्पीडन के मामले भी कुछ ज्यादा बढ़ रहे हैं । खैर जो भी हो जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव अहिवरन नगला की एक विवाहित महिला को गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया था । अहिवरन नगला निवासी पिंकी को परिजन बुरी तरह जली अवस्था में अस्पताल लाए। जहां उसका उपचार शुरू हो गया था । अस्पताल में मौजूद तीमारदार / परिजनों से इस सम्बंध में पूछा गया कि पिंकी कैसे क्यों और किस परिस्थिति में इतनी झुलस गई । तो उन्होंने केवल गर्म दूध गिरने से झुलसना बताया । अन्य कोई भी बात बताने के लिए परिजन बिल्कुल तैयार नहीं थे । जिससे स्थिति संदिग्ध लग रही थी । जबकि पीडिता कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी । अस्पताल में भर्ती पिंकी जिंदगी .- मौत के बीच उपचाराधीन थी ।

Related posts

रेडक्रॉस की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

admin

स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी की शिकायत पर बिजली विभाग सख्त, कार्यदायी संस्था को निर्देश जारी

admin

उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये:-डीएम

admin

Leave a Comment