October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

चांद दिखा, ईद कल:मौलाना फरंगी महली बोले-सड़कों पर नमाज न पढ़ें

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

30 मार्च 2025

लखनऊ – यूपी में ईद उल फित्र का चांद दिख गया है। अब पूरे प्रदेश में  कल ईद मनाई जाएगी। लखनऊ में मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने इसकी घोषणा की।

मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना यासूब अब्बास समेत अन्य उलेमाओं ने भी कल ईद मनाने की घोषणा की।

वहीं, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की है। ईद की नमाज से पहले फित्रा (दान) देने की बात कही है।

सीएम योगी ने ईद की बधाई देते हुए कहा- खुशियों का यह त्योहार अमन-चैन का संदेश देता है।

ईद की घोषणा होते ही बाजारों में भीड़ लग गई। दुकानों में पैर रखने की भी जगह नहीं है। लोग ईद की खरीदारी कर रहे हैं।

Related posts

नगर पंचायत कमालगंज अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

admin

_बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल_

admin

समाजवादी पार्टी एवं आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, मटके फोड़े

admin

Leave a Comment