October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बट्सगंज कान्हा गौशाला का किया आकस्मिक निरीक्षण

सीतापुर – जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बट्सगंज कान्हा गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण कर शीतलहर, ठंड के दृष्टिगत गौशाला में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को प्रदान किये। चारा, भूसा की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे, यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि गौशाला की प्रतिदिन साफ-सफाई हो एवं गोबर का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने रजिस्टर का अवलोकन कर निर्देशित किया कि सभी पशुओं की ईयर टैगिंग सुनिश्चित की जाये। सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंशों को संरक्षित किया जाये। उन्होंने पकड़े गये निजी पशुओं एवं गौवंश स्वामी द्वारा छुड़वाये गये पशुओं का रजिस्टर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने गौवंश के चारे की गुणवत्ता परखी, पोषक चारे को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। गौवंश हेतु अंत्येष्टि स्थल को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। भूसा भंडारण कक्ष का निरीक्षण करने के साथ सी0सी0टी0वी0 लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने भूसा स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन करते हुये पर्याप्त स्टॉक बनाये रखने के दिये निर्देश संबंधित को प्रदान किये। दवाईयों, सप्लीमेंट/पोषाहार स्टॉक का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। उन्होंने गौशाला में तैनात कर्मचारियों की भी जानकारी ली। नवजात, छोटे गौवंश हेतु ठंड से बचाव हेतु बोरांे की व्यवस्थांए सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किये। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कान्हा गौशाला में गौमाता को गुड़ खिलाया। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी गौशालाओं का निरीक्षण संबंधित अधिकारी करें। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी गौशालाओ में तिरपाल, बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। साथ ही चिकित्सक एवं दवाओं की उपलब्धता सभी गौशालाओं में सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित को प्रदान किये। नजूल जमीन को चिन्हित करते हुये अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर अभिनव कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सीतापुर वैभव त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
[3:51 PM, 12/3/2024] Rep. Shiv Kumar: सीतापुर दिनांक 03 दिसम्बर 2024 (सू0वि0) जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवि शंकर गिरि ने पिछड़ा वर्ग कल्याण की पूर्वदशम छात्रवृत्ति व दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य/प्रधानाचार्य/छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को सूचित किया है कि अध्ययनरत छात्र/छात्राओं द्वितीय चरण हेतु समय-सारणी निर्धारित की गयी है। जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarship.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2025 तक किया जाना है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत समस्त पात्र छात्र/छात्राओं को निर्धारित समयान्तगर्त आनलाइन आवेदन करायें। सभी पात्र छात्रों द्वारा आवेदन किया जाये। कोई भी पात्र छात्र आवेदन हेतु वंचित न रहे।

Related posts

निराश्रित गोवंश द्वारा उजाडी जा रही फसलों सहित नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान नेताओं ने विरोध प्रदर्शित करते हुए सौंपा ज्ञापन

admin

जो होगा नशे का आदी,उसके जीवन की होगी बर्बादी जैसे नारों गुंजायमान हुआ हरदोई नगर

admin

शराबी पति से परेशान महिला ने अपनी परेशानी बता कहा साहब करता है बहुत पिटाई

admin

Leave a Comment