June 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से युवा पर्यटन क्लब

जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से युवा पर्यटन क्लब, फर्रुखाबाद के लखनऊ भ्रमण कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
– पर्यटन को गति देने के लिए 100 छात्र छात्राओं को शिक्षकों के साथ भेजा गया भ्रमण पर
फर्रुखाबाद -24 अक्टूबर024
भेजे जाने के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन को गति दिए जाने एवं प्रदेश के प्राकृतिक, आध्यात्मिक, पौराणिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक आदि के महत्व से संबंधित पर्यटन स्थलों के विषय में आम जनमानस तथा पर्यटकों को जानकारी प्रदान करने, उनके प्रति जागरूकता एवं संरक्षण व संवर्धन करने के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं को जनपद लखनऊ में स्थित काकोरी स्मारक, छोटा इमामबाड़ा, बड़ा इमामबाड़ा, इंदिरा गांधी तारामंडल, रेजिडेंसी, गोमती रिवरफ्रंट आदि स्थलों के भ्रमण कराया जाना है।
पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ० एम० मकबूल ने बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 7 से कक्षा 12 के मध्य पर्यटन विषय में जागरूकता रखने वाले 25-25 छात्र-छात्राओं को मिलाकर युवा पर्यटन क्लब का गठन किया गया है। युवा पर्यटन क्लब में कंपोजिट उच्च प्रथिमिक विद्यालय रंगसजान फर्रुखाबाद, उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ के कुल 100 छात्र-छात्राएं एवं आठ शिक्षक को लखनऊ भ्रमण हेतु रवाना किया गया है।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक,खंड शिक्षा अधिकारी,नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

फर्रुखाबाद में पोर्टल पर विवरण न भरने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द होगी

Bhaskarnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पशुपालन विभाग की बैठक

admin

हरदोई जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा

admin

Leave a Comment