August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने दिए नक्शा लांचिंग के जनपदीय कार्यक्रम के सम्बन्ध में निर्देश

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 18 फरवरी को लांच होने वाले नक्शा(नेशनल जियोस्पेशियल नॉलेज बेस्ड लैंड सर्वे ऑफ़ अर्बन हैबिटेशन) के सम्बन्ध में पीओ डूडा को विस्तृत निर्देश दिए। प्रोग्राम की लाचिंग के लिए उत्तर प्रदेश के 10 नगर निकायों में हरदोई नगर पालिका परिषद को चुना गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तरीय कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां कर ली जाएं। जिला स्तरीय लांचिंग कार्यक्रम में माननीय जन प्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया जाये। आयोजन स्थल पर मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था करायी जाये। इस अवसर पर पीओ डूडा व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

लखनऊ स्टेशन में सो रही महिला का बच्चा चोरी:पति से झगड़ा करके 3 बच्चों को लेकर आई थी

Bhaskarnews

पचास नामांकन से कम बाले स्कूल बंद करने के निर्णय को औचित्यहीन बता उ० प्र० प्रा०शि० संघ ने किया विरोध प्रदर्शन फैसला

admin

ट्रेन की चपेट में आया युवक हादसे में दोनों पैर कटे

admin

Leave a Comment