June 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जेल में निरूद्ध गरीब कैदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र देकर अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं:- भूपेंद्र प्रताप

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक )उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई संजीव शुक्ला के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दिनांक 25/04/2025 को अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज ने बंदियों को बताया कि ऐसे बंदी जो गरीब है और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नही कर पा रहे है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र दे सकते है प्राधिकरण द्वारा उनके मुकदमें की निःशुल्क पैरवी हेतु आवश्यक कार्यवाही करेगा। अपर जिला जज द्वारा बैरक में बंदियो से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर जेल प्रशासन को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी,जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर ओमकार पांडेय, नरेश चन्द्र लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्र,अजय त्रिपाठी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य सचिव ने संविलियन विद्यालय नैरा व प्राथमिक विद्यालय भीरीघाट का किया औचक निरीक्षण

admin

अचानक गायब हुई किशोरी, पिता ने कराई गुमशुदगी दर्ज

admin

मस्जिद रखे दान पेटी से चोरों ने उड़ाए लाखों की नकदी

admin

Leave a Comment