June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

टोडरपुर ब्लाक सभागार में हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के सयुक्त निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजीव शुक्ला के निर्देशन में ‘‘विधान से समाधान‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लाक सभागार टोडरपुर में महिलाओं के विधिक अधिकारों हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री भूपेन्द्र प्रताप की अनुमति से डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल देवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये डिप्टी चीफ देवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा ‘‘विधान से समाधान‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं के हितार्थ हेतु, महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं महिलाओं का कार्य स्थल पर लैगिंग उत्पीड़न निवारण एवं लिंग चयन और लिंग निर्धारण के निषेध पर जन जागरुकता तथा लैंगिक समानता हेतु प्रावधानों का प्रचार प्रसार एवं थर्ड जेंडर के मौलिक अधिकार तथा आपदा पीड़ित का अधिकार एवं समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 तथा महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण से सम्बन्धित कानूनों के बारे में विस्तार से वर्णन के पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई की ओर से नामित रिर्साेस पर्सन असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल श्री अजय त्रिपाठी महिलाओं से संबंधित कानून, एसिड अटैक, दुष्कर्म, अपहरण, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। बाल संरक्षण अधिकारी पिंकी सिंह के द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित निम्न विधिक जानकारियों पर चर्चा की गयी- जैसे कानूनों के तहत प्रदान किए गए बुनियादी कानूनी अधिकारों और उपायों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना, जिससे उन्हें वास्तविक जीवन स्थितियों में चुनौतियों का सामना करने के लिए उपयुक्त बनाया जा सके। महिलाओं को उनकी शिकायतों के निवारण के लिए उपलब्ध विभिन्न चौनलों यानी एन०सी०डब्ल्यू०, नालसा, पुलिस, कार्यपालिका, न्यायपालिका और गैर सरकारी संगठनों से संपर्क करने और उनका उपयोग करने की प्रक्रिया समझाना तथा कौशल विकास के साथ-साथ वित्तीय स्वतंत्रता तथा महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में महिलाओं को जागरूक करने के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी टोडरपुर मानवेन्द्र शर्मा,तहसील शाहाबाद के पैनल अधिवक्ता आशुतोष त्रिपाठी,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लिपिक अभिषेक अवस्थी, परा विधिक स्वयं सेवक दिनेश कुमार, शाज़ेब सिद्दीकी, सौरभ तिवारी एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

Related posts

अमेठी में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान

admin

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे हैं, पीडीए समाज के हितों एवं संवैधानिक अधिकारों. के लिए संघर्ष – सर्वेश आंवेडकर

admin

हरदोई में नाइट ब्लड सर्वे शुरू,सर्वे के पहले दिन 1352 लोगों के लिए गए रक्त के नमूने

admin

Leave a Comment