September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

ट्रेन ड्राइवर का पेपर देने आया था युवक …हादसे में ट्रेन से कटे दोनों पैर

कानपुर – पीड़ित युवक के भाई ने कंहा  मेरे भाई के पैर नहीं कटे, उन सपनों के पर कट गए, जो मेरे भाई के साथ पूरे परिवार ने देखे थे। वह पढ़ने में बहुत तेज है। हर परीक्षा दे रहा है, ताकि उसे कहीं सरकारी नौकरी मिल जाए। हम सभी को उम्मीद थी कि एक न एक दिन वह कामयाब होगा और घर की आर्थिक स्थिति सुधारेगा।

लेकिन, अब भाई के दोनों पैरों के कट जाने से ये उम्मीद भी टूट गई। ये वाला पेपर देने के लिए वह अपनी बहन की शादी में भी शामिल नहीं हुआ। एक दिन पहले ही तो बहन विदा हुई थी। मैंने मां-पिता को नहीं बताया कि भाई के दोनों पैर कट गए हैं। किस मुंह से बताऊं कि उनकी उम्मीदें और सपने अब अपंग हो गए।’

यह कहते-कहते कुलदीप फफक कर रो पड़े। कुलदीप अमरदीप यादव उर्फ संजीव के बड़े भाई हैं। वह प्रयागराज में ऑटो चलाते हैं। कानपुर के उसी हैलट अस्पताल में हैं, जहां उनका भाई अमरदीप भर्ती हैं। उन्होंने कहा, इस हादसे ने भाई को तोड़ कर रख दिया है। परिवार की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। वह रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट की परीक्षा देने आया था। क्या पता था कि उसी रेलवे की ट्रेन से उसके दोनों पैर कट जाएंगे।

Related posts

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक

admin

पुलिस इनकाउंटर में एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

admin

इकदिल हाईवे पुल पर ट्रांसफार्मर में आग, बड़ा हादसा टला

Bhaskarnews

Leave a Comment