June 25, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

लखनऊ में सपा विधायक फर्श पर बैठकर प्रदर्शन:बोले पानी नहीं मिल रहा,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा सोमवार को अपने पार्षदों और नेताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने नगर निगम का घेराव करते हुए मुख्यालय परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

उनका कहना था कि पिछले कई दिनों से उनके विधानसभा क्षेत्र में पानी, सड़क और साफ-सफाई की समस्या बनी हुई है। लेकिन, नगर निगम की लापरवाही से कोई काम नहीं हो रहा है। उनके क्षेत्र में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है और नगर निगम ने जल कर बढ़ा दिया।विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा- नगर निगम क्षेत्र के अंदर बहुत नागरिक समस्याएं हैं। नगर निगम उन समस्याओं के निदान पर काम नहीं कर रहा है। जगह-जगह कूड़ा लगा है। इससे लोगों में बीमारियां फैल रही हैं। कूड़ा हटाने के बजाय उस पर टैक्स लगाया जा रहा है। लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाना था लेकिन यहां स्मार्ट टैक्स लगाए जा रहे हैं। पानी नहीं मिल रहा है और जल कर बढ़ा दिया गया है।

Related posts

शिक्षक बिना पढ़ाई चौपट – बदहाल है नगर में परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था

admin

सौ -वें – बर्ष में प्रवेश करने पर आरएसएस द्वारा साहसिक मोटरसाईकिल एवं साइकिल यात्रा आयोजित कर,किया नगर में भ्रमण

admin

पुरानी रंजिशन दबंगो ने रिटायर्ड दरोगा पर किया जानलेवा हमला।

admin

Leave a Comment