October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दीवान की मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (औरैया )

कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड करमपुर-फतेहपुर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश ग्वालियर में तैनात हेड कांस्टेबल (दीवान) देवेंद्र मिश्रा की मौत हो गई। तेज रफ्तार से बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें दीवान की  मौत हो गई। तबी पुलिस ने घायल व्यक्ति  को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि 57 वर्षीय दीवान देवेंद्र मिश्रा ग्वालियर से औरैया अपनी सास को देखने आ रहे थे। उन्हें ग्राम बखरिया निवासी अपनी सास के बीमार होने की सूचना मिली थी। जैसे ही उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड फतेहपुर गांव के पास बने मंदिर के समीप पहुंची, बाइक का पिछला पहिया अचानक फट गया।

Related posts

झोलाछापों के सामने नतमस्तक होकर रह गया जनपद का स्वास्थ्य विभाग

admin

नदीम फारुखी द्वरा किया गया नाली व CC निर्माण कार्य का उद्घाटन

admin

जिलाधिकारी/सभापति अभिषेक आनंद के द्वारा दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि., महमूदाबाद, सीतापुर का किया निरीक्षण

admin

Leave a Comment