August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

दबंगों ने किसान को पीटकर छीना ट्रैक्टर, विरोध करने पर लाठी-डंडों से किया हमला

दबंगों ने किसान को पीटकर छीना ट्रैक्टर, विरोध करने पर लाठी-डंडों से किया हमला
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर दीपक
जहानगंज- फर्रुखाबाद जनपद के जहानगंज थाना क्षेत्र के बिरिया नगला गांव में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के दो दबंगों ने एक किसान को बेरहमी से मारपीट कर उसका ट्रैक्टर छीन लिया। जब किसान ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित किसान ने किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव के लोगों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल किसान को प्राथमिक उपचार दिलाया।
पीड़ित किसान ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं, गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है, और ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस का बयान:
इस संबंध में थाना जहानगंज पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसान पर हुए इस हमले के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Related posts

8, 15, 22 व 29 नवम्बर को किया जायेगा ग्राम चौपाल का आयोजनः-सी0डीओ0

admin

किसानों की 9 सूत्रीयों समस्याओं को लेकर आज भारतीय किसान संघ द्वारा जिला अधिकारी को सोपा गया ज्ञापन

admin

निकाले गए साथी कर्मचारियों की बहाली के साथ बकाया वेतन भुगतान की मांग कर ठेका विद्युत कर्मचारियों ने उपकेन्द्र पर घेरा डाल किया प्रदर्शन

admin

Leave a Comment