July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

दुग्ध विकास समिति के ख़राब प्रबंधन के लिए प्रबंधक दुग्ध विकास को सीडिओ ने लगायी कड़ी फटकार

हरदोई।आज मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी की अध्यक्षता में सहकारी समितियों के सम्बन्ध में बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस को अद्यतन किया जाये। नई सहकारी समितियों का पंजीकरण किया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रबंधक दुग्ध विकास को दुग्ध विकास समिति के ख़राब प्रबंधन के लिए कड़ी फटकार लगायी तथा जनपद मे उपस्थित रहने के दिन निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुग्ध समितियों की सक्रियता सुनिश्चित की जाये। समूह की महिलाओं को डेरी उद्योग से जोड़ा जाये। इस अवसर पर प्रबंधक सहकारिता एके मेहता, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जर्जर हाई टेंशन विद्युत लाइन से ग्रामीणों को हो रही विद्युत आपूर्ति, कभी भी हो सकता हादसाकछौना,

admin

इटावा में कार से तोड़े सभी बैरियर, VIDEO: केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश

Bhaskarnews

कछौना के सहज कृषि ध्यान केन्द्र में केक काटकर मनाया गया ईसा मसीह का जन्म दिवस

admin

Leave a Comment