October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

धूमधाम के साथ मनाया गया जनपद बाराबंकी में गणतंत्र दिवस का पर्व

धूमधाम के साथ मनाया गया जनपद बाराबंकी में गणतंत्र दिवस का पर्व

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

*जगह-जगह पर मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व*

बाराबंकी lबड़े धूमधाम के साथ जनपद बाराबंकी में मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व आपको बता दे

जय मां सरस्वती पब्लिक मोंटसरी स्कूल मधवाजलालपुर में बड़े धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया l प्रबंधक डॉ राम सजीवन त्रिवेदी ने झंडारोहण कर राष्ट्रगान प्रारंभ किया l
वहीं पर डॉ राम सजीवन त्रिवेदी बच्चों को संबोधित करते हुए कहाभारत के गणतांत्रिक मूल्यों का प्रतिबिंब हमारी संविधान सभा की संरचना में भी दिखाई देता है। उस सभा में देश के सभी हिस्सों और सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व था। सबसे अधिक उल्लेखनीय बात यह है कि संविधान सभा में सरोजिनी नायडू, राजकुमारी अमृत कौर, सुचेता कृपलानी, हंसाबेन मेहता और मालती चौधरी जैसी 15 असाधारण महिलाएं भी शामिल थीं। दुनिया के कई हिस्सों में जब महिलाओं की समानता को एक सुदूर आदर्श समझा जाता था तब भारत में, महिलाएं, राष्ट्र की नियति को आकार देने में सक्रिय योगदान दे रही थीं।

हमारा संविधान एक जीवंत दस्तावेज इसलिए बन पाया है क्योंकि नागरिकों की निष्ठा, सदियों से, हमारी नैतिकता-परक जीवन-दृष्टि का प्रमुख तत्व रही है। हमारा संविधान, भारतवासियों के रूप में, हमारी सामूहिक अस्मिता का मूल आधार है जो हमें एक परिवार की तरह एकता के सूत्र में पिरोता है। पिछले 75 वर्षों से, संविधान ने हमारी प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है। आज के दिन, हम, संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, सभा के अन्य प्रतिष्ठित सदस्यों, संविधान के निर्माण से जुड़े विभिन्न अधिकारियों और ऐसे अन्य लोगों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जिनके कठिन परिश्रम के फलस्वरूप हमें यह विलक्षण ग्रंथ प्राप्त हुआ।

वहीं पर देशभक्ति के प्रति छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए आपको बताते चलें छोटे छोटे बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया गया l वहीं पर बच्चों को मिष्ठान बांटा गया l सुशील मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया l

इस अवसर पर सुशील मिश्रा, फूलचंद त्रिवेदी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे l

Related posts

पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज कनकापुर राजेपुर में आयोजित हुआ किशोर स्वास्थ्य मंच

admin

सर्राफ को लूटने वालों का एनकाउंटर:2 के पैर में मारी गोली, तीसरे को दौड़ाकर दौड़ाकर पकड़ा

Bhaskarnews

जिले में धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं हरे आम के पेड़

admin

Leave a Comment