September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

*नगर पालिका व नगर पंचायतों में हो कूड़े का समुचित निस्तारण : डीएम*

*नगर पालिका व नगर पंचायतों में हो कूड़े का समुचित निस्तारण : डीएम*

 

भास्कर न्यूज एजेंसी

 

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

 

*लोकसभागार में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में नगर पालिका व नगर पंचायत में कराई जा रहे कार्यों कि हुई समीक्षा बैठक*

बाराबंकी l सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में नगर पालिका नबावगंज व जिले की समस्त नगर पंचायतों में 15वां वित्त आयोग टाइड/अनटाइड ग्रांट योजना अंतर्गत प्राप्त धनराशि से कराये गये कार्यों की प्रगति एवं अन्य कार्यों के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद सहित सभी नगर पंचायतों में घर-घर नियमित कूड़े के उठान सहित समुचित निस्तारण भी किया जाए। डंपिंग यार्ड की जहाँ जरूरत हो उसे प्राथमिकता के साथ बनाया जाए। कस्बों में जल निकासी हेतु नालों के निर्माण/ मरम्मत आदि के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा टाइड/अनटाइड ग्रांट से ई-रिक्शा सहित अन्य जरूरी संसाधनों का क्रय भी नियमानुसार प्रस्ताव पारित करके किया जाए।

नगर पंचायतों के तालाबों की नीलामी भी पोर्टल के माध्यम से ऑन लाईन प्रक्रिया के तहत नियमानुसार मत्स्य पालन आदि के लिये की जाए, इससे तालाबों की जलकुंभी आदि की समस्या का निदान भी हो जाएगा। शत्रु संपत्ति को चिन्हाकिंत करते हुए उसे अवैध कब्जे से मुक्त रखा जाए। साथ ही जिन नगर पंचायतों में सुलभ शौचालयों की कमी है वहाँ पर प्राथमिकता से इस कार्य को किया जाए। नगर पंचायतों में बने साप्ताहिक मार्केटों को भी साफ सुथरा रखा जाए। खेल मैदानों को खेलने योग्य साफ-सुथरा रखा जाए। जहाँ पर आवश्यकता है वहाँ पर नए आधार सेंटर बनाये जाएंगे।

बैठक में एडीएम (न्यायिक) इंद्रसेन, डिप्टी कलेक्टर मधुमिता सिंह, एसडीएम फतेहपुर राजेश कुमार विश्वकर्मा, अनुराग सिंह सहित नगर पालिका व समस्त नगर पंचायतों के ईओ, चेयरमैन/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा गोद लेकर नवीनीकृत कराये गये प्राथमिक विद्यालय वर्ना बुर्जर्ग वि0ख0 कमालगंज का किया शुभारम्भ

admin

आगरा में ट्रक ने तीन को रौंदा:दो की मौके पर मौत, एक घायल; ट्रक ड्राइवर फरार

Bhaskarnews

महिलाओं की खरीद फरोख्त करने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

Leave a Comment