October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

अज्ञात वाहन ने ऑटो रिक्शा सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर , युवक की हुई दर्दनाक मौत , दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

अज्ञात वाहन ने ऑटो रिक्शा सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर , युवक की हुई दर्दनाक मौत , दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

भास्कर न्यूज एजेंसी*

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी। थाना क्षेत्र में बाराबंकी रामनगर हाईवे पर हसनपुर मोड़ के निकट मंगलवार की प्रातः करीब तीन बजे एक आटो को अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर मारकर भाग निकला। आटों पर सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।

जिनको ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिस पर धनश्याम की मौत हो गई। परिजनों का रो-रो के बुरा हाल था। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लोहारन पुरवा, पूरे किन्हौली निवासी घनश्याम पुत्र बद्री प्रसाद 24 वर्षीय आटों चालता था। मंगलवार की प्रातः करीब तीन बजे गांव के अमीत कुमार वर्मा पुत्र अमर सिंह वर्मा 26 वर्षीय आटों रामनगर की ओर से वापस घर की ओर लौट रहा था कि बाराबंकी रामनगर हाईवे पर थाना क्षेत्र के टीआर भट्टा के करीब पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें आटों तो क्षतिग्रस्त हुआ ही साथ में चालक घनश्याम और साथी अमित गम्भीर रूप से घायल हो गए घायलों को ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया अमित का इलाज चल रहा है।

Related posts

अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण के साथ ही 14 जनवरी तक स्कूलों में किया गया शीत अवकाश घोषित

admin

अंश निर्धारण के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये:- मंगला प्रसाद सिंह

admin

महाकुम्भ दुनियां के सामने सांस्कृतिक विरासत व क्षमताओं को प्रदर्शित करता हैः-नितिन अग्रवाल

admin

Leave a Comment