October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

पत्रकार पर दर्ज मुकदमे के मामले में एसपी का सकारात्मक रवैया, ऐपजा ने जताई सहमति

दीपक कुमार मिश्रा

बाराबंकी। थाना बदोसराय अंतर्गत चोरी के एक मामले में पुलिस की सुस्त कार्रवाई उजागर करने पर पत्रकार अनिल कनोजिया के विरुद्ध स्थानीय पुलिस द्वारा मनमाने ढंग से मुकदमा दर्ज करने के बाद जनपद के सबसे बड़े संगठन ऐपजा के सभी पत्रकारों में रोष व्याप्त था। जिसको लेकर संगठन के तय कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला अध्यक्ष अशोक तिवारी के नेतृत्व में सभी तहसीलों से आए हुए सैकड़ो पत्रकारों ने सामूहिक रूप से जिले के एसपी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह से मांग की गई कि बदोसराय पुलिस द्वारा हमारे पत्रकार साथी पर दर्ज किये गए फर्जी मुकदमे को हटाया जाए और पूरे मामले की अलग से एक जांच कराकर कार्रवाई की जाए। जिस पर एसपी ने पत्रकारों से मामले में सकारात्मक कार्यवाही की बात कही है। जिस पर सभी पत्रकार साथियों ने सहमति जताते हुए जिलाधिकारी को मामले से जुड़ा ज्ञापन नहीं दिया। संगठन के जिला अध्यक्ष ने एसपी के सकारात्मक रवैये की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि मामले में न्यायोचित कार्य किया जाएगा। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में सगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री शोभित शुक्ला,कोषाध्यक्ष रंजीत गुप्ता, महामंत्री वरुण सिंह, परमजीत सिंह, राजेंद्र कुमार त्रिवेदी, अंकित मिश्रा यश प्रताप सिंह,राम करन सिंह, दिवाकर बाबा, निर्पेंद्र तिवारी, श्रवण चौहान, विशाल अवस्थी, विवेक शुक्ला, आर एन साहनी, आफ़ताब,राजेश शर्मा फक्कड़, रामानंद वर्मा,दीपक मिश्रा,दानिश वारसी लखनऊ, मनोज शुक्ला, संदीप पटेल, रिंकू वर्मा,सतीश कुमार राजवंत, राहुल कुमार, अवधेश कुमार, विनीत वर्मा, अरविंद मौर्या, शिव शंकर तिवारी, शुभम कुमार ,रामपाल मौर्य, चंद्रेश कुमार, ननकू मामा, मुकेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, प्रदीप तिवारी, संदीप कुमार, अब्बू उजेफा ,धीरेंद्र शुक्ला, राजित राम, अमर सिंह, अमित कुमार गुप्ता, पतिराम यादव, दुर्गा गुप्ता, राहुल अवस्थी, महेंद्र प्रताप, प्रीति, रीता, रामदुलारी पटेल, संदीप मौर्या,नीरज शुक्ला, सूर्यभान सिंह अश्वनी त्रिपाठी सहित अन्य सैकड़ो ग्रामीण पत्रकार शामिल रहे।

Related posts

लखनऊ में आज दिलजीत का दोसांझ कॉन्सर्ट है

admin

आमजन की संतुष्टि ही उनका अंतिम लक्ष्य है। नये वर्ष में वह और उनकी टीम नयी ऊर्जा के साथ कार्य करेगी :-जिलाधिकारी

admin

तहसील रामनगर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

admin

Leave a Comment