June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

संविधान दिवस पर हरदोई में जिलाधिकारी ने कराया संविधान की उद्देशिका का वाचन

हरदोई(लक्ष्मीकान्त पाठक)आज संविधान दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द सभागार में जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार तथा कलेक्ट्रेट व विकास भवन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और सभी लोगों ने लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज से अमृत महोत्सव वर्ष की शुरुआत हुई है। भारत का यह संविधान हम सबको भारत का नागरिक होने का अधिकार देता है और इसके माध्यम से हमको सामान मताधिकार का अधिकार मिलता है। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने उद्देशिका का वाचन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज के दिन ही हमारे देश को संविधान मिला था। संविधान हमारे नागरिक अधिकारों की आधारशिला है। संविधान दिवस पर सभी तहसीलों व विकास खण्डो में भी उद्देशिका का वाचन किया।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना की पलीता लगा रहे हैं ग्राम प्रधान व सचिव

admin

हर समय लगने बाले जाम में मरीज को ला रही एंबुलेंस फसी – लाइलाज हो चुका जाम हर रोज पांच से दस मिनट के औसत अंतर से लगना जरूरी सा हो गया है

admin

अमेठी में सांसद ने पीडी का वेतन रोका, विधायक ने की थी शिकायत

admin

Leave a Comment