August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

परचून का सामान ला रहे ट्रक से वसूला कर चोरी का सोलह हजार रुपया

भास्कर न्यूज एजेंसी : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
आगरा से परचून का सामान लोड कर आ रहा ट्रक मंडी समिति की टीम ने रोक लिया । बताया गया कि टैक्स गड़बड़ी कर लाए जा रहे माल के लाने की भनक मंडी प्रशासन को किन्हीं सूत्रों से पहले ही मिल गई थी । इसी लिए कायमगंज क्षेत्र में आने पर मंडी कर्मचारियों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया । इसी के साथ माल लाने बाले संबंधित व्यापारियों से प्रपत्र मांगे गए। जिसमें एक व्यापारी का 6 कुंतल जीरा लोड पाया गया। जिसका उस मंडी समिति का जहां से माल लोड किया गया था अभिलेख , माल बिल के साथ नहीं मिला । ऐसे में बिल में अंकित धनराशि के अनुसार लगने वाले ट्रैक्स की दर से दस फीसदी जुर्माना लगाकर टैक्स के तौर पर 16 हजार रुपए कर बसूला गया । मंडी प्रशासन के अनुसार जहां से माल लाया जाए वहीं की स्थानीय मंडी का टैक्स लगवाकर प्रपत्रों को माल के साथ ही लाएं । यदि ऐशा नहीं किया गया तो दस गुना कर, बतौर जुर्माना लगाया जाएगा । बताया गया कि दाल – चावल – मखाना – जीरा आदि पर मंडी शुल्क निर्धारित किया गया है ।

Related posts

कटेहरी में होगी 14 टेबल की मतगणना

admin

तहसील शाहाबाद के गांव पिस्तिया में मत्स्य पालन हेतु आबंटित तालाब में खड़ी है गेहूं की फसल

admin

बदायूं में युवक की संदिग्ध हालातो में हुई मौत

admin

Leave a Comment