September 16, 2026
Bhaskar News Agency
अलीगढउत्तर प्रदेशहादशा

अलीगढ़ में बस और ट्रैक्टर में टक्कर, 15 यात्री घायल:ड्राइवर और कंडक्टर घायल,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता अलीगढ़ –

अलीगढ़ के गोरई थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मथुरा रोड पर श्योरा बहादुरपुर के पास राजस्थान रोडवेज की बस और ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए, जबकि बस का ड्राइवर और कंडक्टर गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं।

यह हादसा सुबह लगभग 5:00 बजे हुआ। राजस्थान रोडवेज की बस (RJ 14 PG 7582) जयपुर से अलीगढ़ आ रही थी। श्योरा बहादुरपुर गांव के समीप पहुंचते ही उसकी टक्कर सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस और गोरई इंस्पेक्टर ज्योति श्रीवास्तव मौके पर पहुंचीं।

गोरई इंस्पेक्टर ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 5 बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने पुष्टि की कि 15 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि ड्राइवर और कंडक्टर के सिर व पैरों में गंभीर चोटें हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को थाने भिजवाया जा रहा है।

Related posts

फर्रुखाबाद में बाइक फिसलकर गड्ढे में गिरी, युवक की मौत:पत्नी और बेटा घायल

admin

जिला स्तरीय जूडो बालक वर्ग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

admin

हरदोई में 19 से 25 नवम्बर तक ‘‘कौमी एकता सप्ताह‘‘ का होगा आयोजन

admin

Leave a Comment