October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादलखनऊ

बहन से छेड़छाड़ की तो दोस्त को मार डाला:खेत में 9 महीने बाद कंकाल मिला

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता फर्रुखाबाद –

फर्रुखाबाद में बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। 9 महीने बाद घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के खेत से नर कंकाल बरामद हुआ है।मरने वाले युवक की पत्नी 9 महीने से पति की तलाश के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही थी। CM ऑफिस में शिकायत के बाद महिला को न्याय मिला है। आरोपियों ने युवक को मारने से पहले शराब पिलाई फिर गला घोंटकर मार दिया। पूरा मामला अमृतपुर थाना क्षेत्र के गुजरपुर पमारान गांव का है।

गुजरपुर पमारान गांव का रहने वाला ओमवीर साइकिल मिस्त्री का काम करता था। ओमवीर 20 जुलाई 2025 की शाम करीब 7 बजे घर से निकला था। पड़ोसी रामू यादव उसे बुलाकर साथ ले गया था। इसके बाद ओमवीर ने अपनी दुकान बंद की और घर आया। पत्नी से खाना निकालने के लिए कहा और रामू के साथ चला गया।इसके बाद देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। घर वालों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद ओमवीर की मां राजेश्वरी देवी ने सपा नेता पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। करीब डेढ़ महीने बाद 31 अगस्त को पत्नी धर्मशीला ने कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

इस दौरान पत्नी धर्मशीला लगातार न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाती रहीं। इसके बाद उन्होंने CM ऑफिस में भी मामले की शिकायत की।करीब 9 महीने बाद 31 मार्च 2026 की रात पुलिस ने मुख्य आरोपी रामू को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। थाना अमृतपुर प्रभारी रक्षा सिंह के नेतृत्व में एसओजी और सर्विलांस टीम ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमे उसने हत्या की बात कबूली।

Related posts

संत रविदास की जयंती पर डॉ अम्बेडकर स्मारक रक्षा दल ने किया गुरुओं का सम्मान

admin

डम्पर की टक्कर से बाइक सवार बृद्ध की मौत ,संयोग से वाइक चालक बाल – बाल बचा

admin

महिंद्रा एण्ड महिंद्रा कंपनी के नाम से नकली सामान बेचने वाले तीन दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

admin

Leave a Comment