October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

पहली गतिविधि में मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाये-सौम्या गुरूरानी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(हरदोई)

पहली गतिविधि में मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाये-सौम्या गुरूरानी
हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी की अध्यक्षता में आकांक्षा समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने समिति के सदस्यों से विमर्श के दौरान कहा कि समिति की सदस्य संख्या बढ़ाई जाये और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें हाईजीन किट वितरण किया जाये।
उन्होने कहा कि महिलाओं को रोजगार परक कार्यों के प्रति प्रेरित कर किया जाये तथा सर्दी के मौसम के दौरान कम्बल व गर्म कपड़ों के वितरण की योजना बनाई जाये। स्वास्थ्य व योगा कैम्पों का आयोजन किया जाये। बाल संप्रेक्षण गृह में काउंसिलिंग का कार्य किया जाये। पहली गतिविधि के रूप में मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाये। उन्होंने 23 नवम्बर को ऑनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण से समिति के सदस्यों से प्रतिभाग करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तान्या सिंह व समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

हरदोई में अवैध शराब के विरुद्ध चलेगा अभियान , डीएम ने टीमों का किया गठन

admin

सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद पहुचें SC/ST आयोग के अध्यक्ष – बैजनाथ रावत

admin

हाईस्कूल में अंशिका वर्मा ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में 10वां स्थान हासिल किया।

admin

Leave a Comment