September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पुलिस कार्यालय में नवजीर्ण कार्यालय का शुभारम्भ, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद – पुलिस कार्यालय में नवजीर्ण कार्यालय का शुभारम्भ, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

*फतेहगढ़*। पुलिस कार्यालय परिसर स्थित क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद सोमवार को इसका भव्य शुभारम्भ किया गया। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने फीता काटकर नवजीर्ण कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।उद्घाटन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

सभी ने नवनिर्मित कार्यालय के आधुनिक स्वरूप की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि जीर्णोद्धार के बाद अब कार्यालय का वातावरण अधिक सुव्यवस्थित और कार्य करने के अनुकूल हो गया है। इससे पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य सुविधा प्राप्त होगी और जनता को भी त्वरित सेवा मिल सकेगी।कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने नवसज्जित कार्यालय का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। समारोह के दौरान आपसी समन्वय और जनसेवा की भावना को और सशक्त बनाने पर बल दिया गया।

Related posts

सीतापुर की सभी सात तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस किया गया आयोजित

admin

जमीनी विवाद में भाई ने की भाई की हत्या,मचा कोहराम

admin

सखी चयन के लिए 17 मई तक करे आवेदनः-उपायुक्त

admin

Leave a Comment