August 8, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पुष्पांजलि अर्पित कर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गांधी शास्त्री जयंती

पुष्पांजलि अर्पित कर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गांधी शास्त्री जयंती
कायमगंज /फर्रुखाबाद
नगर की शिक्षण संस्थाशकुन्तला देवी बालिका इण्टर कालेज में गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री जयन्ती का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबन्धक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल एवं मोनिका अग्रवाल रहे।
इस जयन्ती के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव एवं सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। उसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें सबसे पहले स्वागत गीत फिर सबको सम्मति दे भगवान गीत पर छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने बताया कि महात्मा गांधी सत्य की राह पर चलने वाले एक महानायक थे । जिन्होंने अंहिसा के बल पर हमें बहुत कुछ सिखाया है । वहीं लाल बहादुर शास्त्री त्याग की मूर्ति थे उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया तथा केवल दो जोड़ी कपड़ों में ही अपना जीवन व्यतीत किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबन्धक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल एवं प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के पद चिन्हों पर चलने को तथा स्वच्छ भारत की सभी बच्चों को शपथ दिलायी। इस अवसर पर सन्तोष शर्मा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, शिल्की मिश्रा, कमला गंगवार, विकास श्रीवास्तव, रश्मि गंगवार, राकेश यादव, विजय कुमार, अमित कुमार, विशाल गंगवार, संदीप यादव, लालाराम, मनोज कुमार, प्रियांशी सिंह, साधना तिवारी, रीना बाथम, नेहा, साधना शर्मा, सिमरन सहित सभी शिक्षिक व शिक्षिकायें मौजूद रहे।

Related posts

एआरटीओ प्रवर्तन ने बिना फिटनेस के 11 वाहनों को सीज कर – एक ट्रैक्टर ट्राली पर जुर्माना कार्यवाही करते हुए ,ओवरलोड ट्रक किया सीज

admin

खुन्नस मान रहे दबंगों ने उजाड़ी तम्बाकू फसल

admin

जेष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह भण्डारे का आयोजन

admin

Leave a Comment