October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

संविधान की प्रस्तावना की दिलाई गई शपथ

संविधान की प्रस्तावना की दिलाई गई शपथ

दीपक कुमार मिश्रा

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी जे.बी.एस संस्थान दुल्हदेपुर टिकैतनगर बाराबंकी में मंगलवार को भारत के संविधान दिवस के अवसर पर प्रार्थना सभाओ के दौरान ‘संविधान शपथ’ दिलाई गयी। शपथ के दौरान बच्चो ने भारत को संपूर्ण, प्रभुत्व, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी राष्ट्र बनाने के साथ ही समस्त नागरिको को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय दिलाने का संकल्प लिया। बच्चो को शिक्षकों द्वारा संविधान के निर्माण की प्रक्रिया, निर्माण के दौरान इसमें बहुमूल्य योगदान देने वाले संविधान सभा के सदस्यों और संविधान के अनुछेदो के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की विभागाध्यक्ष बाल गोविंद वर्मा के द्वारा समस्त छात्र छात्राओं शपथ दिलाई शपथ के दौरान बच्चो ने भारत को संपूर्ण, प्रभुत्व, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी राष्ट्र बनाने के साथ ही समस्त नागरिको को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय दिलाने का संकल्प लिया इस अवसर पर मो० शुऐब,, हिमांशु सिंह, दीपक कुमार, मधुमिता वर्मा, संस्थान के समस्त प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

हरदोई में किसानो की मांग के सापेक्ष उर्वरक डी०ए०पी० एवं एन०पी०के० शत प्रतिशत उपलब्ध :-जिलाधिकारी

admin

जागरूकता की कमी के चलते आमजनमानस को जन्म मृत्यु पंजीकरण में हो रही असुविधा

admin

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी सम्मान का आयोजन

Bhaskarnews

Leave a Comment