October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

प्लेज़ पार्क के लिए प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए :-प्रभारी मंत्री

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज संडीला के वरुण बेवरेज औद्योगिक प्रतिष्ठान में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण की अध्यक्षता में औद्योगिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में उद्योग प्रतिनिधियों की ओर से मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री असीम अरुण विशिष्ट अतिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, विधायक संडीला श्रीमती अलका सिंह अर्कवंशी, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि भविष्य में व्यस्थित विकास पर जोर दिया जाना चाहिए। प्लेज़ पार्क के लिए प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। इसके लिए सरकार भी प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की धारा 74 का प्रयोग करते समय सम्बंधित अधिकारी ध्यान रखें। प्रभारी मंत्री ने अपने आगामी भ्रमणों में विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों से संवाद की इच्छा जतायी। विधायक संडीला ने कहा कि सरकार पूरी तरह से उद्योगपतियों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ी है।जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में सबसे पहले 18 जनवरी 2023 को इन्वेस्टर्स समिति हुई। शासन के लक्ष्य से अधिक निवेश जनपद में हुआ। संडीला में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। प्रत्येक माह उद्योग बंधु की बैठक से उद्यमियों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। उद्योगपति संजीव अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार के आने के बाद जनपद में उद्योगों के लिए माहौल बना है। उन्होंने हरदोई नगर के विस्तार की माँग रखी। उद्योगपति बाल कृष्ण जिंदल ने कहा कि जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता के साथ सभी समस्याओं का निराकरण कराया है। उन्होंने जनपद में अलग औद्योगिक फीडर के लिए जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना की। उद्योगपति पारुल दीक्षित ने प्रशासन व पुलिस का सहयोग के लिए आभार जताया।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। उद्योगपति नवल माहेश्वरी ने कहा कि जनपद में प्रशासन व पुलिस के पूर्ण सहयोग के कारण अब लखनऊ नहीं जाना पड़ता। खुली परिचर्चा में उद्योगपतियों ने मुख्य अतिथि के समक्ष बेबाकी से अपनी बात रखी। मुख्य अतिथि ने उद्योगपतियों से लिखित शिकायत लेते हुए नियमानुसार उनका निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। संगोष्ठी के उपरांत अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने मैंन्युफैक्चरिंग प्लांट का निरीक्षण किया तथा परिसर में पौधरोपण किया। वरुण बेवरेज के के उपरांत प्रभारी मंत्री वेबले की औद्योगिक इकाई पहुँचे जहाँ उन्होंने यूनिट की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव, वरुण बेवरेज के विभिन्न पदाधिकारी व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

विशाल तिरंगा यात्रा का धूमधाम से किया गया आयोजन,हजारों की संख्या में रही भीड़ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही पुलिस

admin

रबी बुवाई के लिए उर्वरक उपलब्ध कराने को जिला प्रशासन कटिबद्ध, विभिन्न सेंटर व सहकारी समितियों के माध्यम से हरदोई मे 16221 मी०टन डी०ए०पी० एवं एन०पी०के० का हो चुका है वितरण

admin

नर्स के इंजेक्शन लगाते ही युवक की हुई मौत

admin

Leave a Comment