October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

फतेहचन्द्र वर्मा बनाये गए फर्रुखाबाद के नये जिलाधय्क्ष

फर्रुखाबाद भास्कर संवाददाता
फर्रुखाबाद आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आज घोषणा कार्यक्रम के चलते जिला महामंत्री फतेह चंद्र वर्मा को जिले की कमान सौंप दी गई है । पार्टी द्वारा फतेह चंद्र वर्मा को भारतीय जनता पार्टी का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया गया । इस मौके पर जनपद के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी एवं अमृतपुर विधायक एवं जिला के प्रभारी शिव महेश दुबे एवं चुनाव प्रभारी सुमन चतुर्वेदी द्वारा घोषणा की गई घोषणा होते ही सभी ने नए जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा को फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

इस मौके पर जिले के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे सभी ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। काफी लंबे समय से चल रही प्रक्रिया के बाद आज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में जिले की सस्पेंस को समाप्त किया। एवं जिले को नए जिला अध्यक्ष के रूप में फतेह चंद्र वर्मा को जिले की कमान सौंपी गई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष को बधाई दी।

Related posts

बेकाबू पिकअप की टक्कर से गिरी दीवार के मलबे में दब कर हुई श्रमिक की दर्दनाक मौत

admin

नगर पालिका द्वारा मकान नक्शा पास करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा पीडित ने की राज्य मंत्री से शिकायत

admin

कानपुर में जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी तोड़ी:दूल्हा गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में मिला

admin

Leave a Comment