October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

फांसी के फंदे पर लटक कर महिला ने की आत्महत्या,मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

फांसी के फंदे पर लटक कर महिला ने की आत्महत्या,मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रामू राजपूत
अमृतपुर/फर्रुखाबाद
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ैया किराचन में सुरेंद्र सिंह उर्फ भैया लाल निवासी बदार थाना हरपालपुर जिला हरदोई ने 2011 में अपनी पुत्री निकिता की शादी हिंदू रीति रिवाज व दान दहेज के साथ आदेश पुत्र लालाराम के साथ की थी। आदेश अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। मृतका निकिता के तीन बच्चे हैं जिसमें बड़ी बेटी राधिका व सूर्यांश व देवांश है। मृतका के पिता ने अमृतपुर थाना पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही अमृतपुर क्षेत्राधिकारी रविंद्र नाथ राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की मौके पर फील्ड यूनिट टीम को भी बुलाया गया। मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी पुत्री को मारकर लटका दिया गया और मुझे सूचना तक नहीं दी और मेरी पुत्री को फांसी के फंदे से उतार लिया और मुझे देखने तक नहीं दिया। मृतका के पिता ने बताया जबकि उसके बराबर गर्दन तक फंदा पहुंच रहा था तो वहां कैसे मार सकती है। पुलिस ने पंचायत नामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, अन्याय पर होगा संघर्ष : अनिल मिश्रा

admin

जहरीला सांप के काटने से नवयुवक की हुई मौत

admin

सीपी विद्यालय के लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -किराए वाले मकान के कमरे में पड़े बेड पर मिला शब

admin

Leave a Comment