October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

मुख्य विकास अधिकारी ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत किया नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

01 अप्रैल 2025

फर्रुखाबाद- जिले में ‘स्कूल चलो अभियान’ को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने प्राथमिक विद्यालय पापियापुर, विकासखंड बढ़पुर में पहुंचकर बच्चों और शिक्षकों से संवाद किया। इस अवसर पर नवीन प्रवेशित बच्चों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया और शिक्षा के प्रति अभिभावकों व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की सराहना की। कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय में सभी 19 पैरामीटर पूर्ण पाए गए, जिससे विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक और भौतिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने विद्यालय की शिक्षिकाओं को निर्देश दिए कि शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए नवीन शिक्षण तकनीकों का उपयोग करें और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।अभियान के तहत विद्यालय के बच्चों को खीर, फल और पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्कूल में पढ़ाई के प्रति अपनी रुचि को बढ़ाने की बात कही। मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे अन्य छात्र भी बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित हों।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जिले में हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और शिक्षा को प्राथमिकता दें। विद्यालय में हुए इस आयोजन के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय की अध्यापिकाएं, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने मुख्य विकास अधिकारी का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Related posts

महिला व पुरुष वर्ग की आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कायमगंज के प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

admin

जिलाधिकारी ने दिए नक्शा लांचिंग के जनपदीय कार्यक्रम के सम्बन्ध में निर्देश

admin

शराब की दुकान हटाने की मांग पर महिलाओं का हंगामा, तहसीलदार ने लिया ज्ञापन

admin

Leave a Comment