October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में वकीलों का विरोध प्रदर्शन, यातायात बाधित

बाराबंकी में वकीलों का विरोध प्रदर्शन, यातायात बाधित

 

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

*वकीलों ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट-2025 के विरोध में प्रदर्शन किया:-*

बाराबंकी l अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट-2025 के विरोध में ज्ञापन देने के दौरान डीएम से मुलाकात ना होने पर वकीलों मंगलवार को अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। नाराज वकीलों ने इसके बाद अयोध्या-फेजाबाद मार्ग को जाम कर दिया और प्रशाशन का पुतला फूंका।

इस दौरान काफी देर तक सड़क पर जाम लगा रहा, जिससे यातायात काफी प्रभावित रहा। वकीलों के करीब ढाई घंटों के उग्र प्रदर्शन के बाद डीएम ने नरमी दिखाई और फिर ज्ञापन लिया। जिसके बाद वकीलों ने प्रदर्शन खत्म किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मगंलवार को अधिवक्ताओं का एक समूह अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट-2025 के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान डीएम शशांक त्रिपाठी ने वकीलों से मिलने से इंकार कर दिया। इससे वकीलों आक्रोशित हो गए। कई बार आग्रह के बाद जब डीएम नहीं मानें, तो सैंकड़ों की तादाद में वकील प्रदर्शन करने लगे। वकीलों कलक्ट्रेट के गेट से पटेल तिराहे तक अयोध्या-लखनऊ मार्ग को जाम कर दिया।

इस दौरान पटेल तिराहे पर वकीलों ने प्रशाशन का पुतला फूंका। साथ ही डीएम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। वकीलों के उग्र प्रदर्शन के बाद डीएम शशांक त्रिपाठी को नरम होना पड़ा। इसके बाद वो एसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ बाहर आए और ट्रेजरी ऑफिस के सामने वकीलों का ज्ञापन लिया। इसके बाद वकीलों ने अपने प्रदर्शन को खत्म कर दिया।

Related posts

इटावा में कर्ज और फसल नुकसान से परेशान युवक ने दी जान:इलाज के दौरान मौत

Bhaskarnews

जहानगंज क्षेत्र की फुटकर आबकारी दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

admin

आगामी त्यौहारों पर जन सुविधा एवं कानून की स्थिति के साथ पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजित बैठक में दिए डीएम ने निर्देश

admin

Leave a Comment