October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बालिकाओं की आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण व्यवस्था आवश्यक

बालिकाओं की आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण व्यवस्था आवश्यक
भास्कर ब्यूरो
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर कायमगंज के मोहल्ला नई बस्ती रोड़ स्थित एच. ओ. अकादमी के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी आयोजित की गई । आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्रो. रामबाबू मिश्रा ( रत्नेश) ने कहा कि बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिये तैयार करने के लिए मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए । प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि सनातन धर्म समाज में कन्या पवित्र भावनाओं को जगाती है, इसीलिए इसे कन्या दिवस के रुप में मनाना चाहिए। मुख्य अतिथि राजेश कुमार क्षेत्राधिकारी वन विभाग ने कहा कि देश में नारी जागरण की तमाम योजनाएं चल रहीं हैं । जिनकी जानकारी व्यापक रूप से प्रचारित प्रसारित होनी चाहिए। महिला थाना प्रभारी सुधा पाल ने कहा कि बालिकाओं को महान लक्ष्य हासिल कर चुकीं नारियों से प्रेरणा लेते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिये। इस मौके पर कवि पवन बाथम ने बालिकाओं की शिक्षा स्वास्थ्य एवं सशक्तीकरण का प्रेरणादायी चित्रण ओजस्वी पूर्ण वाणी से काव्य पाठ के माध्यम से प्रस्तुत किया । विद्यालय के बच्चों ने इस अवसर पर प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । दरोगा वन विभाग हरिश्चंद्र, सीमा आरक्षी, श्रीमती मीना, आसमी, अंशिका कौशल, गोल्डी कौशल, आशमी खान , दिव्या पाल, रीता शर्मा , श्री विपन पाठक, अजीत कुमार, साकेत कुमार, सौरभ चतुर्वेदी, अंकित मिश्रा, हितेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे !

Related posts

नगर निगम की कार्यशैली से परेशांन बसपा पार्षद धरने पर बैठे

admin

भोलेपुर में चल रहे अंडरपास निर्माण कार्य की वजह से स्थानीय निकासियों में भारी रोष सामने खड़ी हो गई मुश्किल

admin

महिलाओ और छात्राओ को अपराधो प्रति पढाया जागरूकता का पाठ

admin

Leave a Comment