September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया गया

 

भास्कर न्यूज़

मनीष कुमार की खास रिपोर्ट

सूरतगंज बाराबंकी। ब्लॉक सूरतगंज के ग्राम पंचायत मीरपुर बिलौली में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाया और सोशलिप्ट के प्रदेश महासचिव डा0 संदीप पाण्डे, ने बाबा साहब को पुष्प अर्पित करते हुए और बाबा साहेब के बारे में बताया
भारत के संविधान निर्माताऔर सामाजिक न्याय के पैरवी कार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर वर्ष 27 अप्रैल को मनाई गई है। अपने पूरे जीवन में उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और एक समतामूलक समाज की नींव रखी। डॉ. अंबेडकर को उनके योगदान के लिए मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। देश की आजादी के बाद उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी जयंती को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। बाबा साहब अबेंडकर जयंती की अगुवाई में अध्यक्ष अशोक, प्रबंधक हिमांशु उमेश चन्द, विनय प्रधान, सुरेंद्र कुमार, मुना लाल, तारा चन्द समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related posts

गंदगी और मिलावट पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिन्द्रा स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों पर छापा, हजारों की मिठाइयां नष्ट*

admin

योगी सरकार द्वारा शराब बिक्री के लिए बम्पर ऑफ़र दिए जा रहे – आम आदमी पार्टी

admin

फर्रुखाबाद में पार्टी ने फिर सौंपी जिम्मेदारी, बोले- बहन जी ने भरोसा किया

Bhaskarnews

Leave a Comment