October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्य ने किया जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (सीतापुर)

महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्य ने किया जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण-

सी एम एस-डॉ सुनीता कश्यप से अस्पताल में उपलब्ध फैसिलिटी की लिया जानकारी।अस्पताल में बेड़ो की उपलब्धता, डिलीवरी दर, दवाओं की उपलब्धता आदि की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश सदस्या महोदय ने महिला अस्पताल सी एम एस को प्रदान किया।अस्पताल में ओ पी डी की जानकारी लेकर सभी मरीजो के साथ अच्छा ब्यवहार करने के निर्देश दिया।डेंगू के प्रकोप की स्थिति की जानकारी लेकर डेंगू के नियंत्रण हेतु हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिया।मरीजो की समस्याओं और शिकायतो को प्राथमिकता पर शासन की मंशानुरूप निस्तारित करने के निर्देश प्रदान किया।सी एम एस महिला अस्पताल ने अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों की कमी को अवगत कराते हुए अस्पताल में 24 सुरक्षाकर्मियों की आवश्यकता से अवगत कराया।

सदस्य महोदया ने महिला अस्पताल में चिकित्सक उपस्थित पंजिका का अवलोकन कर कुल 14 डॉक्टरों के नाम अंकित पाया,कुल अंकित 14 चिकित्सको में से कुल अभी कितने चिकित्सक उपस्थित की जानकारी लिया।
महिला अस्पताल में महिलाओं के अल्ट्रासाउंड को पुरूष चिकित्सक द्वारा होने की जानकारी पर सदस्य महोदय ने नाराजगी जताकर कारण पूछा।पूर्व में ऐसी सूचना संबंधित को अवगत कराने की जानकारी सी एम एस से पूछा।बाबू की अनुपस्थिति के कारण ऐसी सूचना की पुष्टि नही हो पाई।

ओ पी डी कक्ष,टीकाकरण कक्ष,आयुष्मान वार्ड,अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी कक्ष,किचेन कक्ष,एस एन सी यू(नीकू),वन स्टॉप सेंटर,ऑपरेशन कक्ष,लेबर रूम में कितने नॉर्मल केस एवम कितने क्रिटिकल केस आदि की जानकारी लेकर अधिक इश्यू किस केस में आता है आदि की जानकारी लिया एवम महिला मरीज से वार्ताकर पर्चे का अवलोकन किया।कोई पैसे तो नही मांगता है आदि की भी जानकारी लिया।पर्चा बनाने में कोई समस्या आ रही हो या कोई परेशान कर रहा हो तो बताये।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल, महिला थाना प्रभारी भावना भारद्वाज सहित चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related posts

रबी बुवाई के लिए उर्वरक उपलब्ध कराने को जिला प्रशासन कटिबद्ध, विभिन्न सेंटर व सहकारी समितियों के माध्यम से हरदोई मे 16221 मी०टन डी०ए०पी० एवं एन०पी०के० का हो चुका है वितरण

admin

8 दिन पूर्व हुई युवक की हत्या पीड़िता माता ने एसपी से की शिकायत

admin

हरदोई में तालाब में डूबकर तीन बच्चों की दर्दनांक मौत, डीएम व एसपी ने दी शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना

admin

Leave a Comment