September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

महिला थाना प्रभारी ने रूठे दिलों को मिलाया

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

भास्कर न्यूज

बाराबंकीl पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में वैवाहिक विवादों का त्वरित निस्तारण करने हेतु महिला थाना/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा प्रयास किया जा रहा है जिसके क्रम में-
आज दिनांक- 26.06.2025 को पति-पत्नी के परिवारिक विवाद सम्बन्धी मामले में दोनों पक्षों के लोग उपस्थित आये। महिला थाना/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए 03 प्रार्थना पत्रों में दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। दोनों पक्षों द्वारा आपस में एक-दूसरे को विश्वास दिलाया गया कि हम दोनों नवजीवन की नई शुरूआत करते हुए हंसी-खुशी अपना जीवन यापन करेगें। महिला थाना प्रभारी/काउंसलरों द्वारा दंपति को नवजीवन की शुरूआत की शुभकामनाएं देते हुए समझाया गया कि बीती बातों को लेकर विवाद नही करेंगे और आपस में प्यार से रहेगें। महिला थाना प्रभारी/काउंसलरों द्वारा 15 दिन बाद दम्पति की कुशल क्षेम पूछने हेतु पुनः बुलाया गया है।

Related posts

वृद्धाश्रम अल्लीपुर का अपर जिला जज ने किया औचक निरीक्षण

admin

साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित

admin

10 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

admin

Leave a Comment