July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

मां सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

 

*सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भैया बहनों ने अपनी बेहतर प्रतिभा को किया प्रदर्शित*

भास्कर न्यूज़ सँवाददाता
कछौना, हरदोई।.मां सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाई स्कूल खुर्दा मदारपुर माधौगंज में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में नौनिहाल भैया बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत संगीत की मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की। विद्यालय प्रबंधक के छोटे दिवंगत पुत्र रंजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना मां वीणा वादिनी ज्ञान की देवी से की गई। इसमें भैया बहनों ने बेहतर प्रस्तुत दी। बोल गीत (टुकुर सॉन्ग) में भैया बहनों ने प्रस्तुत दी। इंग्लिश सॉन्ग, स्कूल नहीं ज़नाब, कृष्णा प्ले व झांसी की रानी नाटक, मलाला नाटक, भूत डांस, ब्रज गीत, चंद्रयान-3, डॉक्टर मोमिता, सोशल मीडिया नाटक, राजस्थानी, किसान जोकर, कत्थकनृत्य, सब्जी की शादी आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुत से सभी का मन मोह लिया। विशिष्ट अतिथि आशीष सिंह आशू ने नौनिहालों का हौसला अफजाई किया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने संबोधन में कहा ग्रामीण क्षेत्र में यह विद्यालय बेहतर कार्य कर रहा है। सीमित संसाधनों में ग्रामीण क्षेत्र के भैया बहनों की प्रतिभा निखारने का कार्य यह संस्था कर रही है। बच्चे अपने अंदर छिपी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे वह आगे चलकर शिक्षक डॉक्टर सैनिक पुलिस उद्यमी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि विधायक आशीष सिंह आंशू ने कहा वह हमेशा क्षेत्र में बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रयासरत रहते हैं। शिक्षा मुझे एक अच्छा नागरिक बनाती है। यह शिक्षा केंद्र क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रही है। विद्यालय के बेहतर कायाकल्प के लिए स्मार्ट क्लासेस के लिए विधायक निधि से धनराशि उपलब्ध कराएंगे। जिससे भैया बहन डिजिटल शिक्षा के साथ कदमताल कर सके।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा नौनिहालों का हौसला अफजाई के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, प्रबंधक विजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान अशोका सिंह, विनय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन व अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।

Related posts

जुम्मे की नमाज के वक्त हर मस्जिद पर तैनात रहा भारी संख्या में पुलिस बल

admin

भजन आरती एवं भव्य शोभा यात्रा निकाल मनाया भक्तों ने हनुमान जन्मोत्सव – धार्मिक स्थलों पर भक्तों ने मत्था टेक चखा भंडारे में प्रसाद

admin

कटेहरी में 33 साल के बाद बीजेपी जीत की ओर बढ़ रहे है

admin

Leave a Comment