March 7, 2026
Bhaskar News Agency
देशराजनीतिलोकसभा चुनाव

मुंबई में होने वाली महायुति की बैठक टली, शिवसेना बोली- शिंदे शाम तक डिप्टी CM पद पर लेंगे फैसला

मुंबई में आज होने वाली महायुति (भाजपा+शिवसेना शिंदे गुट+NCP अजित पवार) की अहम बैठक टाल दी गई है। सूत्रों के मुताबिक कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक सातारा चले गए हैं। अब महायुति की बैठक 1 दिसंबर रविवार को होने के आसार हैं।

सूत्रों ने  बताया कि अब 1 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में 2 ऑब्जर्वर्स की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। भाजपा मराठा चेहरे पर भी विचार कर सकती है। इस बैठक के बाद महायुति की बैठक बुलाई जाएगी।

इससे पहले गुरुवार रात एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने करीब ढाई घंटे तक गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मीटिंग की। एकनाथ शिंदे ने आधे घंटे तक शाह से अकेले मुलाकात की।

Related posts

फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत बोले- सांसद बनने के बाद आय नहीं बढ़ी:

Bhaskarnews

पद की लालसा नहीं; जब मुख्यमंत्री था तब मोदी साथ खड़े रहे, जो फैसला लेंगे स्वीकार-एकनाथ सिंदे

admin

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:

Bhaskarnews

Leave a Comment