July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से दहेज जैसी कुरीतियों पर लगाम लगी है :-रजनी तिवारी

हरदोई ( लक्ष्मीकांत पाठक)आज सीएसएन कॉलेज मैदान में मुख़्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल तथा राज्य मंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ से पूर्व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर व गणेश पूजन के साथ विवाह कार्यक्रम की औपचारिक शुरआत की। इसके बाद उन्होंने मंत्रोउच्चार के साथ वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्य अतिथियों ने वर वधू को वैवाहिक जिम्मेदारियों की शपथ दिलायी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 847 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इसमें से हिन्दू जोड़े 820 तथा मुस्लिम जोड़े 27 रहे। हिन्दू जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार के पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। मुस्लिम जोड़ों को काजी द्वारा निकाह पढ़ाया गया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद में पिछले ढाई वर्षो में जनपद में 10 हजार से अधिक जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएँ चलाई गयी हैं। बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक सरकार पूरी तरह से बेटियों के साथ है। राज्यमंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कारण बेटियां अब बोझ नहीं बनती। इससे दहेज़ जैसी कुरीतियाँ भी दूर हुई हैं। विवाह में शामिल होने वाले अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।सरकार ने महिलाओं के स्वावलंबन के लिए अनेक योजनाएँ बनाई गयी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशानुरूप वृहद आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब कन्याओं के लिए वरदान साबित हुई। इससे बड़ी संख्या में परिवार लाभान्वित हुए हैं। विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्य अतिथियों ने वर वधू को उपहार प्रदान किये। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अहिरोरी धर्मवीर सिंह पन्ने, ब्लॉक प्रमुख बावन धर्मेन्द्र सिंह, चेयरमैन नगर पालिका हरदोई सुखसागर मिश्र मधुर, चेयरमैन नगर पालिका मल्लावां श्रीमती तबस्सुम आदि उपस्थित रहे।

Related posts

लाखों रुपए की तम्बाकू लोड गुजरात जा रहा ट्रक जीएसटी टीम ने लिया अभिरक्षा में

admin

डीएम व एसपी ने आगामी त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बुलाई शांति कमेटी की बैठक

admin

हरदोई में किसानो की मांग के सापेक्ष उर्वरक डी०ए०पी० एवं एन०पी०के० शत प्रतिशत उपलब्ध :-जिलाधिकारी

admin

Leave a Comment