August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

मेड तोड़ खेतों पर दवंगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे से परेशान वृद्ध ने लगाई एसडीएम से न्याय की गुहार

मेड तोड़ खेतों पर दवंगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे से परेशान वृद्ध ने लगाई एसडीएम से न्याय की गुहार
भास्कर न्यूज एजेन्सी : –
फर्रुखाबाद : -4 मार्च2025
जनपद फर्रुखाबाद की सदर तहसील के गांव भोजपुर के मोहल्ला कुतुबपुर बघार के निवासी 95 वर्षीय वृद्ध रामनारायण पुत्र रामलाल हाथ में लाठी का सहारा लिए संभलते हुए किसी तरह एसडीएम सदर कार्यालय तक पहुंचे । उनके हाथ में एक प्रार्थना पत्र था । जो वह एसडीएम को देकर न्याय की गुहार लगाने के लिए आए थे । बहुत अधिक परेशान दिखाई दे रहे बुर्जुग ने बताया कि गांव स्थित उनकी जमीन का गाटा सं. 217 रकवा 0. 8210 हे0 का वह संक्रमणीय भूमिधर स्वामी अध्यासीन है । उन्होंने कहा कि उनके खेत के पास स्थित खेतों के दवंग मालिक लोग मेरे खेत की मेड़ तोड़ कर मेरे खेत के रकवे को अपने खेतों में मिलाकर धीरे – धीरे उसकी जमीन वाले रकवे पर अबैध रूप से कब्जा करते जा रहे हैं । इसके अलावा लाचार वृद्ध व्यक्ति ने कहा कि ग्राम भूलनपुर चिरपुरा व कुतुबपुर बघार की सरहद वाले खेतों की मेड़ें भी लोगों ने काट छांट तथा तोड़ कर उसे नुकशान पहुंचाया है । उसने बताया कि मेड़ों को पैमाइस कर नक्शे के अनुसार सही तरीके से उचित स्थानों पर करवाने की गुहार करने उपजिलाधिकारी के पास जा रहा है । पीड़ित बृद्ध ने पूछे जाने पर कहा कि उसे पूरी उम्मीद है कि साहब उसकी फरियाद सुनकर अवश्य ही न्याय करेंगे ।

Related posts

हरदोई में युवक ने घायल बुजुर्ग के इलाज के लिए पैसों की खातिर रच डाली अपने अपहरण की कहानी , पुलिस ने किया खुलासा

admin

महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने महिला उत्पीडन की शिकायतों पर डीएम से की चर्चा

admin

_नवाबगंज में ससुरालीजनों ने पिता को मारपीट की, मुकदमा दर्ज_

admin

Leave a Comment