October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

मौके पर मौत; पैरेंट्स मीटिंग में स्कूटी से स्कूल जा रही थी छात्रा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (लखनऊ )

लखनऊ में तेज रफ्तार डामर टैंकर की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर बंथरा थाना क्षेत्र के रोहतापुर गांव की है। बच्ची की उम्र सात साल है। वह हीरालाल इंटर कॉलेज की छात्रा थी। मां के साथ स्कूटी से पैरेंट्स मीटिंग के लिए जा रही थी।

गांव से कुछ दूर रही ही पहुंची तभी हादसे का शिकार हो गई। बंथरा थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टैंकर को भी कब्जे में लिया गया है। टैंकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के साथ हुई झड़प

बच्ची के मौत होने के बाद परिजन सड़क पर उतार आए। घटना स्थाल पर गांव के लोगों की भीड़ लगी है। मृतक बच्ची की दादी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी गांव के लोग की बहसबाजी कर रहे हैं।

Related posts

महिला की हत्या:संपत्ति विवाद में किया था मर्डर, शव लटकाकर आत्महत्या दिखाने की थी कोशिश

Bhaskarnews

सोलर प्लांट से पर्यावरण व बिजली दोनों बचा सकते हैं-अवनीश कुमार

admin

अलीगढ़ स्टेशन को बम से उड़ाने की साजिश की आशंका:स्टेशन पर 24 घंटे अलर्ट है सुरक्षा में तनाहत रहे है मोड पर हैं अधिकारी

admin

Leave a Comment