August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

राम भक्तो का जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(बाराबंकी)
राम भक्तो का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
दीपक कुमार मिश्रा

रामसनेहीघाट बाराबंकी।दो युवक 1400 किमी साइकिल यात्रा कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लला का दर्शन करेंगे।किसी राज्य से कोई श्रद्धालु श्री अयोध्या धाम के लिए पैदल निकल रहा है तो कोई साइकिल पर ही प्रभु श्री रामलला की एक झलक पाने के लिए श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हो रहे है।
वही सूरत गुजरात (मोटावराछा) के दीपक गुप्ता व मोहित गुप्ता ने प्रभु श्री राम के प्रति अपना प्रेम प्रकट किया और बीते 8 नवंबर को सूरत से अयोध्या के लिए साइकिल से करीब 1400 किमी की दूरी तय करने के लिए निकल पड़े।साइकिल यात्रा कर रहे दीपक व मोहित ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सबसे के आराध्य हैं।इस पूरे सफर में सिर्फ भगवान से जल्द से जल्द दर्शन करने की लालसा हैं।उन्होंने ने कहा कि सफर भगवान के नाम के साथ शुरू किया था।पूरे सफर में कभी भी ऐसा नहीं लगा की सफर अधूरा रह जाएगा।हमेशा ऐसा लगा की भगवान हमारे साथ है।
रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के नारायण रेस्टोरेंट पर रविवार की दोपहर लोगो ने यात्रा कर रहे राम भक्त दीपक गुप्ता व मोहित गुप्ता का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर राम सुरेश गुप्ता ग्राम प्रधान,वासुदेव वर्मा,विजय यादव,भक्तिमान पाण्डेय , सूरज सिंह,पंकज शुक्ला,दिनेश यादव सहित आदि मौजूद रहे।

Related posts

*प्रेम में बाधा बन रहे प्रेमिका के भाई की प्रेमी ने की हत्या

admin

पश्चिम बंगाल में हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन/ज्ञापन कार्यक्रम

admin

सांसद मुकेश राजपूत के छोटे भाई का इलाज के दौरान हुआ निधन

admin

Leave a Comment