October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर शराब पीकर किया कर्मचारी ने हंगामा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(लखनऊ)

लखनऊ में हंगामे का यह वीडियो चारबाग स्टेशन का है। यहां टिकट के लिए सैकड़ों यात्रियों की भीड़ लगी रही। विंडो के बाहर खड़े यात्री टिकट के लिए  मांग कर रहे थे, लेकिन कर्मचारी शांत बैठा था। जो भी यात्री टिकट मांगता उससे कहता बंद है। नहीं मिलेगा टिकट

खिड़की खुली होने के कारण यहां यात्रियों ने हंगामा कर दिया और कर्मचारी के ऊपर टिकट विंडो में शराब पीकर बैठने का आरोप लगाया। यह वीडियो मौके पर मौजूद एक यात्री ने बताया और अपने ‘X’ अकाउंट पर शेयर किया। की उसने रेल मंत्री के साथ-साथ रेलवे के अधिकारियों को  भी टैग किया है ।रेलवे सेवा ‘X’ हैंडल से लखनऊ डीआरएम को टैग कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। इसके बाद लखनऊ डीआरएम ने लिखा- ‘महोदय आपकी शिकायत को गंभीरता से संज्ञान मे लेकर सम्बंधित विभाग को अग्रिम कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं। आपको असुविधा के लिए हमें खेद हुई है।’

Related posts

होली और दीपावली में फ्री गैस सिलेंडर रिफिल से काफ़ी मदद मिली है:-रजनी तिवारी

admin

आम के बाग में युवक ने मफलर से फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

admin

सुबह से छाए बादल:चल रही ठंडी हवा, दिन में तेज आंधी चलने की संभावना

Bhaskarnews

Leave a Comment