October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

*वंदे भारत के आगे किशोरी ने लगाई छलांग, लोको पायलट ने लगाया ब्रेक.. और फिर*

*वंदे भारत के आगे किशोरी ने लगाई छलांग, लोको पायलट ने लगाया ब्रेक.. और फिर*

Ji
भास्कर न्यूज़ एजेंसी

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या रेलवे ट्रैक पर पतुलकी गांव के निकट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे एक किशोरी ने छलांग लगा दी। जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद 5 मिनट तक वंदे भारत ट्रेन को रोका गया। उसके पीछे आ रही सियालदह एक्सप्रेस को भी 15 मिनट के लिए रोका गया l

उत्तर प्रदेश के जनपद बारांबकी में दरियाबाद थानाक्षेत्र एक 15 साल की किशोरी ने वंदे भारत के आगे छलांग लगा। लोकोपायलट ने तुरंत ट्रेन का ब्रेक लगाया। लेकिन किशोरी की कटने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को लखनऊ-अयोध्या रेलवे ट्रैक पर पतुलकी गांव के पास हुई।

वंदे भारत और सियालदह एक्सप्रेस रुकी
पुलिस ने बताया कि यह घटना के बाद कुछ देर तक वंदे भारत और सियालदह एक्सप्रेस ट्रेनें रोकनी पड़ीं। मौके पर लोको पायलट ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी, तभी पतुलकी गांव के निकट एक किशोरी ट्रेन के सामने अचानक कूद गई। लोको पायलट ने तुरंत ब्रेक लगाए, लेकिन युवती इंजन के नीचे फंसकर कट चुकी थी।

Related posts

ससुराली जनों द्वारा की गई मारपीट से अपमानित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

admin

हरदोई के प्रगतिशील किसानों को डीएम ने किया सम्मानित

admin

विश्व हिन्दू परिषद ने पहलगाम आतंकी हमले को शत्रु देश जनित घिनौनी कायरना हरकत बता फूंका पुतला, किया मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ

admin

Leave a Comment