July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

शराब की दुकानों की ई लॉटरी प्रक्रिया हुई संपन्न

हरदोई  संवाददाता।

आज गाँधी भवन प्रांगण में मंडलायुक्त रोशन जैकब की उपस्थिति में जनपद हरदोई में आबकारी विभाग की मदिरा एवं भाँग की दुकानों के व्यवस्थापन वर्ष 2025-26 की ऑनलाइन ई-लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न हुई। सबसे पहले देशी दुकानों के रैण्डमाइजेशन की प्रक्रिया हुई। इसके बाद कम्पोजिट दुकानों व सबसे अन्त में भाँग की दुकानों की प्रक्रिया हुई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। इसमें त्रुटि की गुंजाईश नहीं है। जिला आबकारी अधिकारी ने पूरी प्रक्रिया के बारे में आवेदकों को विस्तार से बताया। आज की प्रक्रिया में 400 देशी शराब, 126 कम्पोजिट व 12 भाँग की दुकानों की ई लॉटरी संपन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, सहायक आबकारी आयुक्त संजय त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

शिक्षा समरसता तथा एकता का संकल्प ले शोभायात्रा निकाल हर्षोउल्लास पूर्ण बातावरण में मनाई बाबा साहब की जयंती

admin

लखनऊ में सपा विधायक फर्श पर बैठकर प्रदर्शन:बोले पानी नहीं मिल रहा,

Bhaskarnews

पहली गतिविधि में मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाये-सौम्या गुरूरानी

admin

Leave a Comment