July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

शिक्षा समरसता तथा एकता का संकल्प ले शोभायात्रा निकाल हर्षोउल्लास पूर्ण बातावरण में मनाई बाबा साहब की जयंती

भास्कर न्यूज एजेंसी –
(तहसील संवाददाता – जयपालसिंह यादव की रिपोर्ट )
कायमगंज /फर्रुखाबाद
संविधान शिल्पी, शिक्षा, समरसता तथा एकता के पक्षधर भारत रत्न बाबा साहब डॉo भीमराव अंबेडकर की जयंती सरकारी अर्ध सरकारी. विभागों शिक्षण संस्थाओं तथा विभिन्न राजनीतिक दलों एवं भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में शोभायात्रा निकाल विचार गोष्ठियां आयोजित कर मनाई गई। इस शुभ अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा ने नगर में धूमधाम के साथ आकर्षक झांकियों से सुसज्जित भव्य शोभायात्रा निकाली ।
शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में बुद्धिजीवियों ने सहभागिता की और बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया ।शोभायात्रा का प्रारम्भ घसिया चिलौली स्थित अंबेडकर बुद्ध विहार से हुआ ।, यहां से नगर के प्रमुख मार्गों—ट्रांसपोर्ट चौराहा, पृथ्वी दरवाजा, पटवनगली, चिलाका, पुल ग़ालिब, तहसील रोड, काजम खां, बजरिया, लोहाई बाजार, गल्ला मंडी होते हुए क्रय विक्रय समिति प्रांगण में पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई । भव्य शोभायात्रा में रायपुर, भगौतीपुर, जिजपुरा, लालपुर, पुल का नगला, ज़ौरा, सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में आए बाबा साहब के अनुयायियों ने भाग लिया । जगह – जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया । शोभायात्रा में जब तक सूरज-चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा, बाबा साहब अमर रहें जैसे नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर भीम आर्मी अध्यक्ष जयद्रथ सिंह व रजनीश सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।सभा में समाजवादी पार्टी नेता के वरिष्ठ नेता डॉ. नवल किशोर शाक्य, विशेश्वर दयाल यादव, मुकुंदी सिंह यादव आदि ने बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा अध्यक्ष मनोज कुमार गौतम, महेंद्र पाल सिंह, प्रताप सिंह, दुर्योधन सिंह, अजय पाल सिंह, रामगोपाल, अनुज गौतम, सतीश चंद, सनोज कुमार, सुनीत सिद्धार्थ, सीपी सिंह आदि मौजूद रहे। कंपिल के गाँव धर्मपुर में जन अधिकार पार्टी के बेनर तले विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वैद्य केपी सिंह शाक्य के नेतृत्व में डॉ. आंबेडकर जयंती बडे़ ही हर्षोल्लास से मनायी गयी। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके अलावा परिषदीय प्राथमिक विद्यालय मदारपुर एवं विकास खंड कायमगंज के अन्य परिषदीय तथा नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में एवं सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागीय कार्यालयों सहित अन्य स्थानों पर भी भारत रत्न बाबा साहब की जयंती मनाई ।

Related posts

डीडीओ की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों ने रखी जन समस्याएं

admin

लखनऊ के गोमती नदी में युवक का मिला शव

admin

हरदोई में नाइट ब्लड सर्वे शुरू,सर्वे के पहले दिन 1352 लोगों के लिए गए रक्त के नमूने

admin

Leave a Comment