November 17, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने किया हरियावां चीनी मिल के पेराई सत्र का उदघाटन

जिलाधिकारी ने किया हरियावां चीनी मिल के पेराई सत्र का उदघाटन
हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज हरियावां शुगर मिल में विधि विधान से पूजा कर गन्ना पेराई सत्र का उदघाटन किया। पेराई साथ के उद्धघाटन के दौरान उन्होंने बैलगाड़ी, ट्रैक्टर व ट्रक से गन्ना लेकर आये किसानों को माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने किसानों को एक बाल्टी व कम्बल भेंट किया। उन्होंने किसानों से संवाद किया तथा पर्ची व्यवस्था को भी देखा। इसके उपरांत उन्होंने क्रेशर में गन्ना डालकर गन्ना पेराई का औपचारिक उदघाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व अन्य उपस्थित अतिथियों व किसानों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने हरियावां चीनी मिल प्रबंधन को शुभकामनायें दी तथा कहा कि किसानों को पूरा सहयोग दिया जाये। उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाये। उन्होंने गन्ना उत्पादकता में प्रदेश में कीर्तिमान बनाने वाले प्रगतिशील किसान नागेन्द्र सिंह व श्याम बहादुर को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया तथा उनके अनुभवों को सुना।कॉर्पोरेट हेड रोशन लाल टॉमक ने कहा कि किसान भाइयों की सुविधा के लिए श्रीराम शुगर मिल लिमिटेड की प्रत्येक यूनिट में सुविधा केन्द्र स्थापित किये गए हैं। इस अवसर पर पर यूनिट हेड प्रदीप त्यागी, यूनिट के अधिकारी गण व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व किसान बंधु उपस्थित रहे।

Related posts

लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर शराब पीकर किया कर्मचारी ने हंगामा

admin

गंदगी से परेशान ग्रामीणों का हल्ला बोल, लापरवाहों के खिलाफ फूटा गुस्सा

admin

हरदोई पुलिस कप्तान ने राजघाट मेले का किया निरीक्षण

admin

Leave a Comment