October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने किया आवासीय बालिका विद्यालय का शिलान्यास

बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने किया आवासीय बालिका विद्यालय का शिलान्यास
हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)तहसील संडीला के कोथावां विकास खण्ड के झरोइया गांव में आज आवासीय बालिका विद्यालय का शिलान्यास विधायक बालामऊ रामपाल वर्मा द्वारा किया गया। विद्यालय का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि आवासीय बालिका विद्यालय क्षेत्र के लिए विकास की नई किरण साबित होगा। उन्होंने इसका निर्माण कर रहे ठेकेदार से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराया जाए क्योंकि यह लड़कियों के लिए स्कूल है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह विद्यालय 1 वर्ष में बनकर तैयार होगा। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि विद्यालय के निर्माण से दूर-दूर की लड़कियां इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण करेंगी। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधि व सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

admin

विद्यालय के इंचार्ज की अच्छी साठ गांठ से खामोश हुए अधिकारी,शुरू हो गया अमानक कक्ष का निर्माण

admin

पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

admin

Leave a Comment