October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशक्राइमबरेली

रायबरेली में सूदखोरों-बैंक मैनेजर से परेशान व्यक्ति फर्जी लोन से हुई मौत,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता बरेली –

रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के छिछोरा गांव में सूदखोरों और पंजाब नेशनल बैंक के एक मैनेजर से कथित उत्पीड़न के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।पीड़ित के परिवार का आरोप है कि पंजाब नेशनल बैंक की जगतपुर शाखा के मैनेजर और कुछ सूदखोरों ने मिलकर उनके पति के नाम पर 5 लाख रुपये का फर्जी लोन करा दिया था। यह लोन राशि किसी और के खाते में चली गई, लेकिन इसकी वसूली पीड़ित परिवार से की जा रही थी।

परिवार को लगातार घर आकर धमकाया जा रहा था, जेल भेजने और जमीन नीलाम करने की धमकियां दी जा रही थीं। इसी उत्पीड़न से परेशान होकर 20 मार्च 2026 को पीड़िता के पति ने आत्म हत्या कर ली ।मृतक का पूरा परिवार न्याय की उम्मीद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार को भरोशा दिलाया और पूरे मामले में गंभीर जांच का आश्वासन दिया है।

Related posts

स्वरा भास्कर पर कंगना रनोट ने कसा तंज, पहले दोस्त हुआ करती थीं दोनों

admin

डॉ अम्बेडकरनगर में 74 लोगों को मिला अनुदान का लाभ:234 ने किया था , आवेदन उद्यान विभाग

admin

दबंगों ने किसान को पीटकर छीना ट्रैक्टर, विरोध करने पर लाठी-डंडों से किया हमला

admin

Leave a Comment