October 27, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशबरेली

रायबरेली में स्कूली बसों का फिटनेस:जिलाधिकारी के निर्देश पर 15 अप्रैल तक चलेगा अभियान

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता बरेली -रायबरेली में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 1 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगा। प्रशासन और परिवहन विभाग की एक संयुक्त टीम इस अभियान को संचालित कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार ने बताया कि अभियान के तहत स्कूली वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसमें वाहनों के फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र जैसी अनिवार्य व्यवस्थाओं की पड़ताल की जा रही है।जांच के दौरान जो वाहन निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सख्त से सख्त कार्यवाही की जायगी।

Related posts

दलित परिवार पर कमालगंज थाना क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में घायलों के साथ आए चन्द्र शेखर आजाद

admin

तहसील रामनगर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

admin

कंपिल की सड़कों पर घूम रहे अन्ना गोवंश, हादसे का खतरा

admin

Leave a Comment