August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

श्री बागेश्वर राजा राम मंदिर प्रांगण से निकाली गई कलश यात्रा

भास्कर संवाददाता
हरदोई) श्री बागेश्वर राजा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम कथा के अवसर पर मंदिर प्रांगण से शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी। यात्रा मे सैकड़ो की संख्या में पुरुष महिलाएं बच्चे ने भाग लिया। कलश यात्रा कछौना कस्बा स्थित मंदिरों मे ले जायी गयी।इस कलश यात्रा के मुख्य यजमान नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज व धर्म पत्नी सुमनलता शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पीले रंग की साड़ी व चुनरी व सिर पर कलश लेकर निकली। जिसमें कस्बे के प्रबुद्धजन सभासद, व्यापारी, नगरवासी, युवा, पूरे उत्साह के साथ जय घोष के साथ निकले। यह यात्रा तुलसी मार्केट से बाबा कुशीनाथ मंदिर बस्ती होते हुए सोमेश्वर महादेव मंदिर, रामेश्वर मंदिर, संतोषी मंदिर, पंचमुखी मंदिर, लंगड़े दास बाबा मंदिर का भृमण किया। महिलाओं को पीले रंग की साड़ी व चुनरी पहने होने के कारण सम्पूर्ण मार्ग पीतांबरी दिख रहा था। कथा के शुभारंभ से पहले कस्बा के प्रमुख मंदिर होते हुए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं धार्मिक गीत गुनगुना रही थी। वहीं पुरुष जय श्री राम उद्घोष से पूरा कस्बा आध्यात्मिक वातावरण से गूंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की, नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज ने बताया हमारी धार्मिक व संस्कृति के हमारे राम धरोहर है। भगवान राम सबके आदर्श हैं। वे राष्ट्र निर्माता है और राष्ट्र जागरण के सतत प्रेरणा स्रोत है। सात दिन सतत कार्यक्रम चलेगा। सुंदर श्री राम कथा का आयोजन हमारे राम कथा व्यास श्री आदर्श कृष्ण शास्त्री जी महाराज आचार्य जी नैमिषारण्य द्वारा होगा। बेहतरीन मंच तैयार व पण्डाल तैयार किया गया, जहां पर श्रोतागण कथा का रसावादन करेंगे, यज्ञशाला भी बनाई गई। महिलाएं भक्ति के गीत गुनगुना रही थी। जय श्री राम हनुमान जी के उद्घोष से वातावरण गूंजायमान रहा। पूरा वातावरण आध्यात्मिक वातावरण से उद्योग था। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भगवान राम सबके आदर्श हैं, वे राष्ट्र निर्माता है और राष्ट्र जागरण के सतत प्रेरणा स्रोत हैं, जब तक हम भगवान श्री राम को आदर्श अपने सामने रखेंगे, तब तक कोई भी हमारे नगर देश धर्म और संस्कृति को परेशान नहीं कर पाएगा।

Related posts

भाजपा सांसद को राहुल गांधी के धक्का देकर घायल करने के विरोध में उतरे भाजपा नेता

admin

जन सुनवाई मे 03 बच्चों को मिला बाल सेवायोजना का लाभ

admin

101 खोए मोबाइल बरामद हुए:22 लाख रुपए के फोन मालिकों को लौटाए गए

Bhaskarnews

Leave a Comment